पाठ का आकार
safe2choose

गर्भपात की गोली और वैक्यूम एस्पिरेशन गर्भपात के बीच अंतर: कौन सा तरीका मेरे लिए सही है?

Woman in floral dress with hands on hips facing breast pump machine, medication packets floating nearby, symbolizing abortion pill vs vacuum aspiration abortion.

इस टेबल में, गोलियों के साथ गर्भपात और वैक्यूम एस्पिरेशन गर्भपात (मैनुअल या इलेक्ट्रिक) के बीच के अंतर की तुलना कर रहे हैं। यह फैसला महिलाओं पर निर्भर करता है कि अपने बजट, सुविधा, स्थान, गर्भावस्था के हफ़्ते, और व्यक्तिगत पसंद के अनुसार कौन-सा तरीका उनके लिए सबसे अच्छा है।

गर्भपात के लिए सबसे अच्छा तरीका चुनना

मेडिकल गर्भपात या गोलियों के साथ गर्भपात
क्लिनिक में किया जाने वाला गर्भपात या वैक्यूम एस्पिरेशन गर्भपात
गोलियों के साथ गर्भपात (मेडिकल गर्भपात) क्या है?वैक्यूम एस्पिरेशन गर्भपात (क्लिनिक में किया जाने वाला गर्भपात) क्या है?
परिभाषा

मेडिकल गर्भपात, जिसे गोलियों के साथ गर्भपात भी कहा जाता है, गर्भपात का एक बहुत सुरक्षित तरीका है जिसका उपयोग अनचाही गर्भावस्था समाप्त करने के लिए किया जाता है। इसमें ऐसी दवाइयां ली जाती हैं जो गर्भावस्था को बढ़ने से रोकती हैं और बच्चेदानी को संकुचित करती हैं, जिससे गर्भावस्था संबंधी ऊतक बाहर निकल जाते हैं।

मेडिकल गर्भपात के दो सुरक्षित तरीके हैं:

safe2choose इन दोनों तरीकों में से किसी एक का उपयोग करके सुरक्षित रूप से मेडिकल गर्भपात करने के लिए स्पष्ट, प्रमाण-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।

मैनुअल वैक्यूम एस्पिरेशन (MVA) एक बहुत ही सुरक्षित और प्रभावी गर्भपात का तरीका है, जो आमतौर पर गर्भावस्था के पहले त्रैमासिक या दूसरे त्रैमासिक की शुरुआत में इस्तेमाल किया जाता है। एक प्रशिक्षित डॉक्टर चिकित्सा उपकरण का उपयोग करके धीरे-धीरे सक्शन पैदा करता है, जिससे बच्चेदानी खाली हो जाता है।

यह प्रक्रिया मैनुअल रूप से IPAS उपकरण का उपयोग करके की जा सकती है, या इलेक्ट्रिक उपकरण के ज़रिए जिसे इलेक्ट्रिक वैक्यूम एस्पिरेशन (EVA). कहा जाता है। दोनों तरीके चिकित्सा रूप से स्वीकृत और अत्यंत प्रभावी हैं।

आप हमारे "सुरक्षित मैनुअल वैक्यूम एस्पिरेशन गर्भपात (MVA) के लिए गाइड" पेज पर विस्तृत दिशानिर्देश पा सकते हैं, जिसमें प्रक्रिया कैसे होती है, क्या उम्मीद करें, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।

गोलियों के साथ गर्भपात के फायदे और नुकसान (मेडिकल गर्भपात)वैक्यूम एस्पिरेशन गर्भपात (सर्जिकल गर्भपात) के फायदे और नुकसान
प्रभाव

मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रस्टोल के साथ 95% से अधिक प्रभावी है

केवल मिसोप्रस्टोल के साथ 85-93% प्रभावी है

MVA 98-99% प्रभावी है

सुरक्षा

बहुत सुरक्षित

बहुत सुरक्षित

गर्भावस्था टेस्ट

गोली लेने से पहले गर्भावस्था की पुष्टि करनी ज़रूरी है। अल्ट्रासाउंड आवश्यक नहीं है।

शारीरिक जांच की आवश्यकता होती है, और क्लिनिक के आधार पर अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता भी हो सकती है।

गर्भावस्था की सीमा

गर्भपात की गोलियां गर्भावस्था के किसी भी हफ्ते में इस्तेमाल की जा सकती हैं। हालांकि, कितनी गोलियां लेनी हैं, देखभाल का स्तर, और जुड़े जोखिम गर्भावस्था के हफ्तों पर निर्भर करते हैं।

13 हफ्तों तक की गर्भावस्था के लिए, गर्भपात की गोलियां सुरक्षित रूप से घर पर ली जा सकती हैं, और गर्भवती व्यक्ति स्वयं गर्भपात कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे वीडियो देख सकते हैं।

13 हफ्तों से अधिक की गर्भावस्था के लिए, गोलियों से गर्भपात में विशेष देखभाल और अलग तरीके की आवश्यकता होती है। सहायता के लिए कृपया हमारी सलाहकार टीम से संपर्क करें।

यह जानने के लिए कि आपकी गर्भावस्था को कितने हफ्ते हो चुके हैं, आप हमारा गर्भावस्था कैलकुलेटर इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैनुअल वैक्यूम एस्पिरेशन (MVA) गर्भावस्था के 14 हफ्तों तक किया जा सकता है, जबकि इलेक्ट्रिक वैक्यूम एस्पिरेशन (EVA) गर्भावस्था के 16 हफ्तों तक किया जा सकता है।

कृपया ध्यान दें: वैक्यूम एस्पिरेशन के लिए गर्भावस्था के हफ्तों की सीमा क्लिनिक और प्रक्रिया करने वाले डॉक्टर पर निर्भर कर सकती है।

अपनी गर्भावस्था के हफ्ते जानने के लिए, हमारे गर्भावस्था कैलकुलेटर पेज पर जाएं।

स्थान

गर्भपात की गोलियों से गर्भपात अलग-अलग स्थानों पर हो सकता है, यह गर्भावस्था के हफ्तों और व्यक्ति के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। अधिकांश मामलों में यह व्यक्ति के अपने घर की निजता में किया जाता है या कहीं भी जहां वे सुरक्षित और आरामदायक महसूस करें। कभी-कभी, मेडिकल गर्भपात प्रदाता की सुविधा स्थल पर किया जाता है, जहां व्यक्ति कुछ समय तक रहता है ताकि डॉक्टर, नर्स, या साथी उन्हें देख सकें जब तक कि प्रक्रिया पूरी न हो जाए।

यह प्रक्रिया डॉक्टर द्वारा क्लिनिक, या अस्पताल में की जाती है। दोनों प्रकार के वैक्यूम एस्पिरेशन को एक साधारण स्वास्थ्य केंद्र में भी किया जा सकता है, और आपको रात भर रुकने की जरूरत नहीं होती।

किस के द्वारा किया जाता है

इसे ख़ुद किया जा सकता है, जिसका मतलब है कि गर्भवती महिला, लड़की या गर्भवती व्यक्ति इसे खुद कर सकते हैं।

यह डॉक्टर या सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा भी किया जा सकता है।

यह सुरक्षित रूप से उन लोगों द्वारा किया जा सकता है जो उचित रूप से प्रशिक्षित हैं, जैसे कि चिकित्सक (डॉक्टर), नर्स, असिस्टेंट और अन्य योग्य स्वास्थ्यकर्मी।

समय अवधि

गर्भपात की गोलियों से गर्भपात पूरा होने में कुछ दिन से लेकर कुछ हफ्ते तक का समय लग सकता है।

वैक्यूम एस्पिरेशन पूरी होने में कुछ ही मिनट लगते हैं।

दुष्प्रभाव

गर्भपात की गोलियां लेने के बाद, आपको 30 मिनट के अंदर ऐंठन और रक्तस्राव शुरू हो सकते हैं, लेकिन शुरू होने में 24 घंटे तक भी लग सकते हैं। तेज ऐंठन होना सामान्य है। आप पूरी प्रक्रिया के दौरान दर्द निवारक दवा ले सकते हैं। रक्तस्राव आपकी मासिक धर्म जैसा हो सकता है या उससे ज्यादा हो सकता है, और यह लगभग 2 हफ्ते या उससे अधिक समय तक रुक-रुक के हो सकता है।

गोलियां लेने के बाद कुछ अन्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं जैसे दस्त, मतली, उल्टी, चक्कर आना, पेट दर्द, सिरदर्द, बुखार, और ठंड लगना। ये आमतौर पर मिसोप्रोस्टोल की आखिरी खुराक के 24 घंटे के अंदर ठीक हो जाते हैं।

अधिकतर लोगों को वैक्यूम एस्पिरेशन गर्भपात के दौरान और बाद में रक्तस्राव और ऐंठन महसूस होती है। ये लक्षण आमतौर पर प्रक्रिया के बाद कुछ दिनों में बेहतर हो जाते हैं, लेकिन रक्तस्राव और ऐंठन पूरी तरह से बंद होने में 1 से 2 हफ्ते लग सकते हैं।

जटिलताएं / जोखिम

संभावित जोखिमों में शामिल हैं: भारी रक्तस्राव, संक्रमण, गर्भावस्था का जारी रहना और अपूर्ण गर्भपात।

संभावित जोखिमों में शामिल हैं: भारी रक्तस्राव, संक्रमण, बच्चेदानी और आसपास की संरचनाओं में चोट, अपूर्ण गर्भपात और गर्भावस्था का जारी रहना।

क़ीमत

आमतौर पर, गोलियों से गर्भपात वैक्यूम एस्पिरेशन गर्भपात की तुलना में कम महंगा होता है, क्योंकि इसमें केवल गोलियों को खरीदना ही शामिल है। अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता नहीं होती, जो कि महंगा हो सकता है। गोलियों से गर्भपात की क़ीमत स्थान पर निर्भर करती है और इस बात पर भी कि गोलियां फ़ार्मेसी से सीधे मिल जाती हैं या केवल डॉक्टर की पर्ची पर मिलती हैं।

आमतौर पर, वैक्यूम एस्पिरेशन (क्लिनिक में किया जाने वाला गर्भपात) गोलियों से गर्भपात से अधिक महंगा होगा क्योंकि MVA की प्रक्रिया करने के लिए कुछ अतिरिक्त जांच (यानी अल्ट्रासाउंड) और एक डॉक्टर की आवश्यकता होती है। वैक्यूम एस्पिरेशन की सटीक क़ीमत स्थान और गर्भपात से जुड़े कानूनों पर निर्भर करती है, इसलिए इसमें काफी अंतर हो सकता है।

गर्भपात के बाद की देखभाल

गर्भपात सफल रहा है या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए कभी-कभी क्लिनिक में दुबारा जाने की सलाह दी जाती है, लेकिन यह हमेशा ज़रूरी नहीं है।

अगर आपको कोई चेतावनी के संकेत, महसूस हों, जैसे कि बहुत ज़्यादा रक्तस्राव, बुखार, तेज़ दर्द, संक्रमण के लक्षण, या आपको लगे कि आप अब भी गर्भवती हैं, तो आपको तुरंत किसी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से संपर्क करना चाहिए।

गोलियों से सफल गर्भपात के लगभग 4 से 5 हफ्तों बाद मूत्र गर्भावस्था टेस्ट निगेटिव या नकारात्मक आ जाना चाहिए।

अधिकांश लोग तब अपनी सामान्य दिनचर्या शुरू कर सकते हैं जब वे तैयार महसूस करें।

गोलियों से गर्भपात के बाद की देखभाल से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए हमारे गोलियों से गर्भपात पेज या अक्सर पूछे जाने वाले सवाल पेज पर जाएं।

क्लिनिक में किए गए गर्भपात के बाद कभी-कभी दुबारा जाने की सलाह दी जाती है, लेकिन यह ज़रूरी नहीं है।

अगर किसी व्यक्ति को बहुत ज़्यादा रक्तस्राव, बुखार, तेज़ दर्द, संक्रमण के लक्षण या गर्भावस्था जारी रहने के संकेत महसूस हों, तो उन्हें तुरंत अपने क्लिनिक से संपर्क करना चाहिए।

प्रक्रिया के 4–5 हफ्ते बाद मूत्र गर्भावस्था टेस्ट निगेटिव या नकारात्मक आ जाना चाहिए।

क्लिनिक में गर्भपात के बाद अधिकांश लोग तब अपनी सामान्य दिनचर्या शुरू कर सकते हैं जब वे तैयार महसूस करें।

मैनुअल वैक्यूम एस्पिरेशन (MVA) गर्भपात के बाद की देखभाल से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हमारी “सुरक्षित मैनुअल वैक्यूम एस्पिरेशन गर्भपात (MVA) के लिए गाइड” पेज या अक्सर पूछे जाने वाले सवाल.

गर्भनिरोधक देखभाल

गर्भनिरोधक के अधिकांश रूपों को गोलियों से गर्भपात के तुरंत बाद शुरू किया जा सकता है, सिवाय योनि रिंग और आईयूडी के।

अपनी पसंद के उपयुक्त गर्भनिरोधक तरीकों को खोजने के लिए, findmymethod.org पर जाएँ

वैक्यूम एस्पिरेशन गर्भपात प्रक्रिया के तुरंत बाद सभी प्रकार के गर्भनिरोधक तरीकों की शुरुआत की जा सकती है।

अपने लिए उपयुक्त गर्भनिरोधक तरीका खोजने के लिए findmymethod.org पर जाएँ

Thoughtful woman with braided hair, colorful earrings, and patterned top and bangles ponders abortion FAQs with a question mark in speech bubble.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नहीं, जब जाँचे-परखे तरीकों का उपयोग किया जाता है, तो गर्भपात बहुत सुरक्षित है। गर्भपात की गोलियों से किया गया या क्लिनिक में की जाने वाली प्रक्रियाओं जैसे मैनुअल वैक्यूम एस्पिरेशन (MVA) दोनों प्रभावी हैं और गंभीर जटिलताएँ बहुत कम (1% से भी कम मामलों में) होती हैं। वास्तव में, गर्भपात कई सामान्य चिकित्सा प्रक्रियाओं की तुलना में अधिक सुरक्षित है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, गर्भपात तभी असुरक्षित या खतरनाक हो सकता है जब इसे किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाता है जिसे इस प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं होती है या फिर ये काम किसी ऐसी जगह पर किया जाता है जहाँ बुनियादी चिकित्सा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा हो। WHO सही जानकारी उपलब्ध होने पर गर्भपात की गोलियों के द्वारा स्वयं प्रबंधित गर्भपात का समर्थन करता है। safe2choose दोनों तरीकों के लिए विश्वसनीय मार्गदर्शन प्रदान करता है। safe2choose दोनों तरीकों के लिए विश्वसनीय मार्गदर्शन.

किसी भी दूसरी चिकित्सीक प्रक्रिया की तरह, इस प्रक्रिया में भी जोखिम हो सकते हैं, लेकिन फिर भी ये बहुत कम होते हैं और आमतौर पर इनका इलाज करना आसान होता है। गर्भपात संबंधी परेशानियों के कुछ उदाहरणों में अपूर्ण गर्भपात का होना, शरीर से भारी रक्तस्राव का जारी रहना या फिर गोलियों से एलर्जी के रूप में रिएक्शन भी देखा जा सकता है। इसलिए चेतावनी के संकेत और उनके लिए मदद कब लेनी है आदि इन बातों का जानना बहुत ज़रूरी है। अधिक जानकारी के लिए हमारी मार्गदर्शिका देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें

स्रोत:

[1] "Abortion care guideline." World Health Organization, 2022, iris.who.int/handle/10665/349316. Accessed July 2025.

|2] Raymond, E.G., Grimes, D.A. "The comparative safety of legal induced abortion and childbirth in the United States." National Library of Medicine, 2012, Feb;119(2 Pt 1):215-9, pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/22270271/. Accessed July 2025.

[3] Jackson, E., et al. "Clinical Updates in Reproductive Health." Ipas, 2023, www.ipas.org/wp-content/uploads/2023/09/Ipas-Clinical-Updates-in-Reproductive-Health-CURHE23b.pdf Accessed July 2025.

हमारे हमारे ताज़ा लेख देखें

सहायता मांगना उचित है

हमें संपर्क करने मेंसंकोच न करें

यदि आपको अधिक जानकारी की आवश्यकता है या आपको वह नहीं मिला जिसकी आपको तलाश थी, तो कृपया हमारे परामर्श पेज और संचार चैनलों के माध्यम से हमें संपर्क करने में संकोच न करें।

Illustration of a woman with dark hair, peach top, gold hoop earrings, waving gently with a pink abstract background.

इस जानकारी के पीछे स्रोत और चिकित्सा विशेषज्ञता

safe2choose टीम और कैराफेम के सहायक विशेषज्ञों द्वारा, WHO द्वारा 2022 गर्भपात देखभाल दिशानिर्देश, Ipas द्वारा जनन स्वास्थ्य में 2023 क्लिनिकल अपडेट और NAF द्वारा गर्भपात देखभाल के लिए 2024 क्लिनिकल नीति दिशानिर्देशों के आधार पर।

safe2choose को यौन और जनन स्वास्थ्य और अधिकार (SRHR) के क्षेत्र में अग्रणी विशेषज्ञों द्वारा गठित एक मेडिकल सलाहकार बोर्ड द्वारा समर्थित किया जाता है।

carafem सुविधाजनक और पेशेवर गर्भपात देखभाल और परिवार नियोजन प्रदान करता है ताकि लोग अपने बच्चों की संख्या और अंतर को नियंत्रित कर सकें।

Ipas एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो सुरक्षित गर्भपात और गर्भनिरोधक देखभाल तक पहुंच बढ़ाने पर केंद्रित है।

WHO - विश्व स्वास्थ्य संगठन - एक विशेष संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है जो अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है।

NAF - नेशनल एबोरशन फेडरेशन -राष्ट्रीय गर्भपात महासंघ - संयुक्त राज्य अमेरिका में सुरक्षित, साक्ष्य-आधारित गर्भपात देखभाल और जनन अधिकारों का समर्थन करने वाला एक पेशेवर संघ है।