पाठ का आकार
safe2choose

गर्भपात के लिए Mifegyne: वह सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

Person holds a blister pack of Mifegyne tablets next to its box on a blue surface, showing a common abortion pill type.

बाजार में गर्भपात की कई अलग-अलग प्रकार की गोलियाँ उपलब्ध हैं, और इनकी उपलब्धता दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भिन्न होती है। Mifegyne इन गोलियों में से सबसे सामान्य है। अगर आपको यह जानना हो कि Mifegyne कैसे काम करती है, इसकी कीमत क्या है, कितनी मात्रा में लेनी है, या इसे कहाँ से प्राप्त करें, तो हमें उम्मीद है कि यह मार्गदर्शिका आपके लिए सहायक होगी। अगर आपके और भी सवाल हों, तो कृपया हमारे सलाहकारों से संपर्क करें, हमें आपकी सहायता करने में खुशी होगी।

Mifegyne गोली को समझना

Mifegyne मिफेप्रिस्टोन का एक ब्रांड है। Mifegyne उस गर्भावस्था हार्मोन को रोकती है, जो गर्भावस्था को बनाए रखने के लिए ज़रूरी होता है। Mifegyne फ्रांस की एक दवा कंपनी एक्सेलजिन (Exelgyn) द्वारा निर्मित की जाती है।

Mifegyne कैसे काम करती है

A colorful medication box of a kit with a label reading: mifepristone + misoprostol. Outside the box, there are four Misoprostol hexagonal pills and one Mifepristone round pill. A glass of water is on the left side of the medication box.

Mifegyne प्रोजेस्टेरोन नामक प्राकृतिक हार्मोन के असर को रोकती है, जो गर्भावस्था को बनाए रखने के लिए ज़रूरी होता है। इससे गर्भ का विकास रुक जाता है। यह गर्भाशय ग्रीवा को नरम और चौड़ा होने में भी मदद करता है। आमतौर पर यह दवा 24 से 48 घंटों के भीतर असर दिखाना शुरू कर देती है।

गर्भपात के लिए, Mifegyne का उपयोग एक प्रोस्टाग्लैंडिन दवा (जैसे कि मिसोप्रोस्टोल, Cytotec, Misotrol) के साथ मिलाकर किया जाता है। यह दवाएं गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) को नरम और चौड़ा करने में मदद करती हैं, और गर्भाशय को संकुचन के लिए प्रेरित करती हैं, जिससे गर्भपात की प्रक्रिया पूरी होती है।

Mifegyne की खुराक क्या है?

Mifegyne की गोली 200mg की मात्रा में आती है, जो गर्भावस्था समाप्ति के लिए अनुशंसित खुराक है। इसे मुँह से निगलकर लिया जाना चाहिए। Mifegyne लेने के 24–48 घंटे बाद प्रोस्टाग्लैंडिन दवा (जैसे कि मिसोप्रोस्टोल, Cytotec, Misotrol) लेनी चाहिए।

प्रोस्टाग्लैंडिन की अनुशंसित खुराक गर्भावस्था के हफ़्तों पर निर्भर करती है। अधिक जानकारी के लिए अनुशंसित प्रोटोकॉल देखें।

9 सप्ताह से कम की गर्भावस्था के लिए Mifegyne और मिसोप्रोस्टोल की खुराक:

  • 200 मिलीग्राम (mg) की 1 मिफेप्रिस्टोन गोली, और
  • 200 माईक्रोग्राम (mcg) की 4 मिसोप्रोस्टोल गोलियाँ।

यह आमतौर पर पूर्ण और सुरक्षित गर्भपात के लिए काफी है।

9-13 सप्ताह के बीच की गर्भावस्था के लिए Mifegyne और मिसोप्रोस्टोल की खुराक:

  • 200 मिलीग्राम (mg) की 1 मिफेप्रिस्टोन गोली, और
  • 200 माइक्रोग्राम (mcg) की 8 मिसोप्रोस्टोल गोलियाँ, जो 4-4 की दो खुराकों में ली जाती हैं।

यदि आपके पास 8 मिसोप्रोस्टोल गोलियाँ उपलब्ध नहीं हैं, तो कृपया हमारे सलाहकारों को संपर्क करके मार्गदर्शन लें।

Mifegyne गोलियां कैसी दिखती हैं?

  • Mifegyne एक 200mg की टैबलेट होती है। यह टैबलेट हल्के पीले रंग की, बेलनाकार और दोनों ओर से उभरी हुई होती है। इसका व्यास (diameter) 11 मिमी होता है और एक तरफ "167 B" खुदा होता है।
  • यह दवा 1 गोली, 3 गोलियां, 15 गोलियां, या 30 गोलियों के पैक में आती है।

Mifegyne इस्तेमाल करने का तरीका

आपको 1 गोली Mifegyne (200mg मिफेप्रिस्टोन) और 4 गोलियां प्रोस्टाग्लैंडिन (मिसोप्रोस्टोल 200 माइक्रोग्राम प्रत्येक) की ज़रूरत होगी। अगर आपकी गर्भावस्था 13 सप्ताह से कम है, तो सुरक्षित गर्भपात के लिए इन्हें इस तरह से लें:

सफल गर्भपात के लिए मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल के उपयोग पर विस्तृत दिशानिर्देश डाउनलोड करें।

पहला स्टेप:

A mifepristone pill with a plus symbol and a glass of water.
  • — 1 मिफेप्रिस्टोन की गोली को पानी के साथ निगल लें।
  • — 24-48 घंटे तक इंतज़ार करें।

दूसरा स्टेप:

Illustrated open mouth showing how to put four misoprostol tablets sublingually, followed by an arrow marking 30 minutes with a plus sign, and a glass of water to the right.
  • — अपनी जीभ के नीचे 4 मिसोप्रोस्टोल की गोलियाँ रखें और उन्हें 30 मिनट तक वहीं रहने दें।
  • — 30 मिनट के बाद, आप थोड़ा पानी पी सकते हैं और जो गोलियां मुँह में बची हैं उन्हें निगल सकते हैं।

सुझाव: दर्द और दुष्प्रभावों से राहत पाने के लिए मिसोप्रोस्टोल का उपयोग करने से 30 मिनट पहले दर्द निवारक दवा लें।

यदि आप 9-13 सप्ताह के बीच गर्भवती हैं:

पहली खुराक के 4 घंटे बाद, उसी तरह से 4 मिसोप्रोस्टोल गोलियों की दूसरी खुराक लें।

यदि आप 9 सप्ताह से कम गर्भवती हैं:

  • आमतौर पर दूसरी खुराक की ज़रूरत नहीं होती है।
  • यदि आपको 24 घंटों के भीतर अपने सामान्य मासिक धर्म से ज़्यादा रक्तस्राव नहीं हो रहा है, तो 4 मिसोप्रोस्टोल गोलियों की एक और खुराक लें।

सफल गर्भपात के लिए मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल के उपयोग पर विस्तृत दिशानिर्देश डाउनलोड करें।

Illustration of a person with pink hair shivering, wrapped in a blue blanket, looking unwell. The word "Chills" is displayed below.
Person with pink hair looks nauseous, holding mouth and stomach, side effect of misoprostol, teal background. Background is teal with text "Nausea".
Illustration of a person with a headache, hand on forehead, wavy lines above. Blue background, pink top. Word "Headache" below.

संभावित दुष्प्रभाव और प्रबंधन

A small illustration of a mifepristone pill to represent possible side effects after taking mifepristone.

मिफेप्रिस्टोन लेने के बाद:

कुछ लोगों को मतली, उल्टी या हल्का रक्तस्राव हो सकता है, लेकिन ज़्यादातर लोगों को कोई दुष्प्रभाव अनुभव नहीं होते हैं।

A small illustration of a misoprostol pill to represent possible side effects after taking the medication.

मिसोप्रोस्टोल लेने के बाद:

मिसोप्रोस्टोल का उपयोग करते समय ऐंठन और रक्तस्राव सामान्य दुष्प्रभाव हैं जो दर्शाते हैं कि दवा काम कर रही है। रक्तस्राव सामान्य मासिक धर्म से अधिक हो सकता है और कई दिनों तक रह सकता है, जो आपके अगले मासिक धर्म तक जारी रह सकता है।

अन्य संभावित दुष्प्रभावों में बुखार, दस्त, मतली, उल्टी, सिरदर्द, चक्कर आना और ठंड लगना शामिल हैं। ये दुष्प्रभाव 24 घंटे में ठीक हो जाने चाहिए।

Illustration of two soaked pads in pink and purple on light pink background, showing a warning sign of excessive post-abortion bleeding.
Illustration of a thermometer indicating a fever after using misoprostol
Gray hand making a bird-shaped shadow puppet, symbolizing allergic reactions like swelling, itchiness, or breathing difficulty.

Mifegyne का उपयोग करते समय सुरक्षा चेतावनियाँ और सावधानियाँ

गोलियों से गर्भपात के बाद जटिलताएँ का खतरा आम तौर पे कम है लेकिन अगर इनमें से कोई एक भी लक्षण का अनुभव होता है, तो इसे चेतावनी का संकेत माना जाता है और आपको तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

रक्तस्राव:  यदि आपके 1 घंटे या उससे कम समय में दो या दो से अधिक पैड (पूरी तरह से आगे से पीछे, ऊपर-नीचे) भर जाते हैं और यह लगातार 2 घंटे या उससे अधिक समय तक रहता है।

बुखार:  यदि आपको 100.4°F (38°C) या उससे अधिक बुखार है जो मिसोप्रोस्टोल की आखरी गोलियां लेने के 24 घंटे बाद हो जाये और जो आइबूप्रोफेन लेने के बाद भी कम न हो।

दर्द:  यदि आपको पेट में बहुत तेज दर्द होता है जो आइबूप्रोफेन जैसी दर्द निवारक दवा लेने के बाद भी ठीक नहीं होता है।

संक्रमण:  यदि आप बहुत बीमार महसूस करते हैं या आपकी योनि से बदबूदार स्राव निकलता है।

एलर्जी की प्रतिक्रिया:  यदि आपके हाथ, चेहरे या गर्दन पर सूजन या लालिमा है जो एंटीहिस्टामाइन से ठीक नहीं होती है या यदि आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है (गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया)।

गर्भपात की गोली Mifegyne कैसे प्राप्त करें?

Mifegyne कहां से खरीदें?

Mifegyne गर्भपात की गोली (मिफेप्रिस्टोन) की उपलब्धता आपके स्थान और वहाँ के गर्भपात से जुड़े कानूनों या प्रतिबंधों पर निर्भर करती है।

यह पुष्टि की गई है कि Mifegyne निम्नलिखित देशों में उपलब्ध है: ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, कोट डी'आईवोयर, डेनमार्क, एस्तोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, इटली, नीदरलैंड्स, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, रोमानिया, रूस, स्लोवेनिया, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, ट्यूनिशिया और यूनाइटेड किंगडम।

यह जानने के लिए कि Mifegyne आपके देश में उपलब्ध है या नहीं, आप MedAb.org वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहाँ के सर्च फीचर की मदद से आप अपने क्षेत्र में उपलब्ध Mifegyne या मिफेप्रिस्टोन ब्रांड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप हमारी गोलियों और ब्रांड के प्रकार पेज पर भी जाकर क्षेत्रीय स्तर पर गर्भपात की गोलियों की उपलब्धता की जानकारी पा सकते हैं।

आप हमारे सलाहकारों से भी संपर्क कर सकते हैं, और वे आपके निकट एक भरोसेमंद प्रदाता का पता लगाने में आपकी मदद करेंगे।

कीमत से जुड़ी बातें

Mifegyne की कीमत आपके भौगोलिक स्थान पर निर्भर करती है। अलग-अलग देशों में गर्भपात से जुड़े अलग-अलग कानून होते हैं और इसका असर Mifegyne की कीमत पर भी पड़ सकता है।

कुछ संगठन हैं जो दान के बदले गोलियाँ भेजते हैं। आप Women on Web और Women Help Women जैसी वेबसाइटों पर जाकर Mifegyne या अन्य मिफेप्रिस्टोन ब्रांड की गोलियाँ प्राप्त करने से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऑनलाइन गोलियाँ खरीदना

कुछ जगहों पर, जहां यह कानूनी है, आप Mifegyne ऑनलाइन खरीद सकते हैं। लेकिन सावधान रहें, कुछ वेबसाइट नकली गोलियाँ बेचती हैं जो शायद काम न करें या संभावित रूप से आपको नुकसान पहुँचा सकती हैं। इसलिए हमेशा किसी विश्वसनीय और प्रमाणित वेबसाइट से ही दवा खरीदें। गर्भपात की गोलियाँ खोजने के लिए हमारी सिफारिशों पर एक नज़र डालें।

अभी सहायता प्राप्त करें

ईमेल या चैट के ज़रिए हमारे सलाहकारों से संपर्क करें और वे आपके नज़दीक एक भरोसेमंद प्रदाता ढूँढ़ने में आपकी मदद कर सकेंगे।
Thoughtful woman with braided hair, colorful earrings, and patterned top and bangles ponders abortion FAQs with a question mark in speech bubble representing common questions and answers about using Mifegyne abortion pill.

Mifegyne के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Mifegyne (मिफेप्रिस्टोन) और मिसोप्रोस्टोल का संयुक्त उपयोग गर्भावस्था के पहले 13 हफ्तों के भीतर किए जाने पर अत्यधिक प्रभावी साबित हुआ है। यदि इन दवाओं का सही तरीके से और निर्देशों के अनुसार उपयोग किया जाए, तो इनकी प्रभावशीलता 95% से अधिक होती है।

हमारे नवीनतम लेख देखें

गोलियों के साथ गर्भपात के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे लेख देखें।

हम आपकी राय को महत्व देते हैं और हमारी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत करते हैं।

क्या यह पेज मददगार रहा?

संपर्क और सहायता

गर्भपात सहायता और परामर्श प्राप्त करें

हम सुरक्षित गर्भपात पर साक्ष्य-आधारित जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी निःशुल्क परामर्श सेवा सुरक्षित, गोपनीय, सुविधाजनक और निर्णय-मुक्त है। हम आपके संदेश का इंतज़ार कर रहे हैं!

व्यक्तिगत सहायता प्राप्त करें
A woman with curly hair and glasses gestures while wearing a pink sweater and name badge, symbolizing safe, free abortion counseling.

इस जानकारी के पीछे स्रोत और चिकित्सा विशेषज्ञता

safe2choose टीम और कैराफेम के सहायक विशेषज्ञों द्वारा, WHO द्वारा 2022 गर्भपात देखभाल दिशानिर्देश, Ipas द्वारा जनन स्वास्थ्य में 2023 क्लिनिकल अपडेट और NAF द्वारा गर्भपात देखभाल के लिए 2024 क्लिनिकल नीति दिशानिर्देशों के आधार पर।

safe2choose को यौन और जनन स्वास्थ्य और अधिकार (SRHR) के क्षेत्र में अग्रणी विशेषज्ञों द्वारा गठित एक चिकित्सा सलाहकार बोर्ड द्वारा समर्थित किया जाता है।

carafem सुविधाजनक और पेशेवर गर्भपात देखभाल और परिवार नियोजन प्रदान करता है ताकि लोग अपने बच्चों की संख्या और अंतर को नियंत्रित कर सकें।

Ipas एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो सुरक्षित गर्भपात और गर्भनिरोधक देखभाल तक पहुंच बढ़ाने पर केंद्रित है।

WHO - विश्व स्वास्थ्य संगठन - एक विशेष संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है जो अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है।

NAF - नेशनल एबोरशन फेडरेशन - राष्ट्रीय गर्भपात महासंघ - संयुक्त राज्य अमेरिका में सुरक्षित, साक्ष्य-आधारित गर्भपात देखभाल और जनन अधिकारों का समर्थन करने वाला एक पेशेवर संघ है।

[1] "Abortion care guideline." World Health Organization, 2022, srhr.org/abortioncare/. Accessed July 2025

[2] Jackson, E. "Clinical Updates in Reproductive Health." Ipas, 2023, www.ipas.org/wp-content/uploads/2023/09/Ipas-Clinical-Updates-in-Reproductive-Health-CURHE23b.pdf. Accessed July 2025

[3] "Clinical Policy Guidelines." National Abortion Federation, 2024, prochoice.org/providers/quality-standards/. Accessed July 2025

[4] Platais, I., et al. "Prospective study of home use of mifepristone and misoprostol for medical abortion up to 10 weeks of pregnancy in Kazakhstan." International journal of gynaecology and obstetrics: the official organ of the International Federation of Gynaecology and Obstetrics, 2016;134(3): 268–271, ncbi.nlm.nih.gov. Accessed May 2025.

[5] Durocher, J., Kilfedder, C., Frye, L. J., Winikoff, B., & Srinivasan, K. A Descriptive Analysis of Medical Abortion Commodity Availability and Pricing at Retail Outlets in 44 Countries Across Four Regions Globally. Taylor & Francis Online, 2021, tandfonline.com/doi/full/10.1080/26410397.2021.1982460. Accessed Aug. 2025.

[6] IPPF (International Planned Parenthood Federation). Abortion Commodities Database. IPPF Medical Abortion Commodities Database, n.d., medab.org/search. Accessed Aug. 2025.