पाठ का आकार
safe2choose

गर्भपात के लिए Cytotec: वह सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

Illustration of a hand holding a box of Cytotec, a 200 mcg misoprostol medication. Speech bubble showing the two types of misoprostol pills that can be found inside: white hexagonal or white round tablets.

बाजार में गर्भपात की कई अलग-अलग प्रकार की गोलियाँ उपलब्ध हैं, और इनकी उपलब्धता दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भिन्न होती है। Cytotec इन गोलियों में से सबसे सामान्य है। अगर आपको यह जानना हो कि Cytotec कैसे काम करती है, इसकी कीमत क्या है, कितनी मात्रा में लेनी है, या इसे कहाँ से प्राप्त करें, तो हमें उम्मीद है कि यह मार्गदर्शिका आपके लिए सहायक होगी। अगर आपके और भी सवाल हों, तो कृपया हमारे सलाहकारों से ईमेल या चैट द्वारा संपर्क करें, हमें आपकी सहायता करने में खुशी होगी।

Cytotec गोली को समझना

Cytotec गोलियों में मिसोप्रोस्टोल होता है, जो एक प्रोस्टाग्लैंडिन है। गर्भावस्था के दौरान उपयोग करने पर यह गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) को नरम और चौड़ा करता है और गर्भाशय में संकुचन लाता है। इसे फाइजर (Pfizer) नामक दवा कंपनी द्वारा बनाया जाता है।

Cytotec कैसे काम करती है

साइटोटेक गर्भाशय ग्रीवा को नरम और चौड़ा करती है, और यह गर्भाशय में संकुचन भी लाती है। ये सभी क्रियाएं गर्भावस्था को बाहर निकालने में मदद करती हैं। आमतौर पर यह दवा उपयोग के लगभग 1 घंटे के अंदर असर दिखाना शुरू कर देती है, लेकिन कभी-कभी इसमें अधिक समय भी लग सकता है।

Illustration of a hand holding a misoprostol pill with more pills floating above. Text reads: "How Cytotec Works"

Cytotec की खुराक क्या है?

Cytotec आमतौर पर 3, 4, 10, 14 या 28 गोलियों के पैक में आती है, जिनमें प्रत्येक में 200 माइक्रोग्राम (mcg) मिसोप्रोस्टोल होता है।

अगर आप 13 सप्ताह से कम की गर्भावस्था के लिए केवल मिसोप्रोस्टोल का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको 200 माइक्रोग्राम (mcg) मिसोप्रोस्टोल वाली 12 गोलियों की आवश्यकता होगी।

कुल मिलाकर आपको 2400 mcg मिसोप्रोस्टोल की ज़रूरत होगी, जिसे नीचे बताए गए अनुसार 3 खुराकों में लिया जाता है:

  • पहली खुराक:: 4 x 200 माइक्रोग्राम (mcg) की मिसोप्रोस्टोल गोलियां – कुल 800 mcg
  • दूसरी खुराक:: 4 x 200 माइक्रोग्राम (mcg) की मिसोप्रोस्टोल गोलियां – कुल 800 mcg
  • तीसरी खुराक:: 4 x 200 माइक्रोग्राम (mcg) की मिसोप्रोस्टोल गोलियां – कुल 800 mcg

अगर आप 13 सप्ताह से कम की गर्भावस्था के लिए मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल दोनों का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको चाहिए:

  • 200 mg की 1 मिफेप्रिस्टोन गोली और 200 mcg की 4-8 मिसोप्रोस्टोल गोलियाँ, जो 4-4 की दो खुराकों में ली जाती हैं।

अगर आपके कोई सवाल हैं, तो कृपया हमारे सलाहकारों को संपर्क करके मार्गदर्शन लें।

Cytotec गोलियां कैसी दिखती हैं?

साइटोटेक 200 माइक्रोग्राम की गोलियां छोटी, सफेद और षट्कोण (हेक्सागोन) आकार की होती हैं। ये गोलियां बीच में से कटी होती हैं और उन पर "searle" और/या "1461" लिखा होता है।

Cytotec इस्तेमाल करने का तरीका

Cytotec (मिसोप्रोस्टोल) को मिफेप्रिस्टोन लेने के बाद लिया जा सकता है, या इसे अकेले भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मार्गदर्शिका केवल मिसोप्रोस्टोल (Cytotec) का उपयोग करके सुरक्षित रूप से गोलियों से गर्भपात करने की प्रक्रिया को समझाती है। इस विधि में आपको 12 Cytotec गोलियों की आवश्यकता होगी, जिनमें प्रत्येक में 200 mcg मिसोप्रोस्टोल होता है।

यदि आपके पास मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल दोनों उपलब्ध हैं और आप दोनों इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कृपया हमारे प्रोटोकॉल पेज पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त करें।

यदि आपकी गर्भावस्था 13 सप्ताह से कम है, तो केवल मिसोप्रोस्टोल का उपयोग इस प्रकार किया जा सकता है:

सुरक्षित और सफल गर्भपात के लिए गोलियों का उपयोग करने की विस्तृत जानकारी डाउनलोड करें।

पहला स्टेप:

Two vertical ibuprofen tablets with a plus symbol and a glass of water.
  • — 800 mg आइबूप्रोफेन लें।
  • — 30 मिनट तक इंतज़ार करें

दूसरा स्टेप:

Illustrated open mouth showing how to put four misoprostol tablets sublingually, followed by an arrow marking 30 minutes with a plus sign, and a glass of water to the right.
  • — अपनी जीभ के नीचे 4 मिसोप्रोस्टोल की गोलियाँ रखें और उन्हें 30 मिनट तक वहीं रहने दें।
  • — 30 मिनट के बाद, आप थोड़ा पानी पी सकते हैं और जो गोलियां मुँह में बची हैं उन्हें निगल सकते हैं।
  • — 3 घंटो तक इंतज़ार करें

तीसरा स्टेप:

Illustrated open mouth showing how to put four misoprostol tablets sublingually, followed by an arrow marking 30 minutes with a plus sign, and a glass of water to the right.
  • — 30 मिनट के लिए अपनी जीभ के नीचे 4 और मिसोप्रोस्टोल की गोलियाँ रखें।
  • — 30 मिनट के बाद, आप थोड़ा पानी पी सकते हैं और जो गोलियां मुँह में बची हैं उन्हें निगल सकते हैं।
  • — 3 घंटो तक इंतज़ार करें

चौथा स्टेप :

Illustrated open mouth showing how to put four misoprostol tablets sublingually, followed by an arrow marking 30 minutes with a plus sign, and a glass of water to the right.
  • — 30 मिनट के लिए अपनी जीभ के नीचे 4 और मिसोप्रोस्टोल की गोलियाँ रखें।
  • — 30 मिनट के बाद, आप थोड़ा पानी पी सकते हैं और जो गोलियां मुँह में बची हैं उन्हें निगल सकते हैं।

सुरक्षित और सफल गर्भपात के लिए गोलियों का उपयोग करने की विस्तृत जानकारी डाउनलोड करें।

Illustration of a person with pink hair shivering, wrapped in a blue blanket, looking unwell. The word "Chills" is displayed below.
Person with pink hair looks nauseous, holding mouth and stomach, side effect of misoprostol, teal background. Background is teal with text "Nausea".
Illustration of a person with a headache, hand on forehead, wavy lines above. Blue background, pink top. Word "Headache" below.

संभावित दुष्प्रभाव और प्रबंधन

Misoprostol Pill Icon

दुष्प्रभाव

मिसोप्रोस्टोल लेने के बाद:

मिसोप्रोस्टोल का उपयोग करते समय ऐंठन और रक्तस्राव सामान्य दुष्प्रभाव हैं जो दर्शाते हैं कि दवा काम कर रही है। रक्तस्राव सामान्य मासिक धर्म से अधिक हो सकता है और कई दिनों तक रह सकता है, जो आपके अगले मासिक धर्म तक जारी रह सकता है।

अन्य संभावित दुष्प्रभावों में शामिल हैं: बुखार, दस्त, मतली, उल्टी, सिरदर्द, चक्कर आना, और ठंड लगना। ये दुष्प्रभाव 24 घंटे में ठीक हो जाने चाहिए।

Illustration of two soaked pads in pink and purple on light pink background, showing a warning sign of excessive post-abortion bleeding.
Illustration of a thermometer indicating a fever after using misoprostol
Gray hand making a bird-shaped shadow puppet, symbolizing allergic reactions like swelling, itchiness, or breathing difficulty.

Cytotec का उपयोग करते समय सुरक्षा चेतावनियाँ और सावधानियाँ

गोलियों से गर्भपात के बाद जटिलताएँ का खतरा आम तौर पे कम है लेकिन अगर इनमें से कोई एक भी लक्षण का अनुभव होता है, तो इसे चेतावनी का संकेत माना जाता है और आपको तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

रक्तस्राव:  यदि आपके 1 घंटे या उससे कम समय में दो या दो से अधिक पैड (पूरी तरह से आगे से पीछे, ऊपर-नीचे) भर जाते हैं और यह लगातार 2 घंटे या उससे अधिक समय तक रहता है।

बुखार:  यदि आपको 100.4°F (38°C) या उससे अधिक बुखार है जो मिसोप्रोस्टोल की आखरी गोलियां लेने के 24 घंटे बाद हो जाये और जो आइबूप्रोफेन लेने के बाद भी कम न हो।

दर्द:  यदि आपको पेट में बहुत तेज दर्द होता है जो आइबूप्रोफेन जैसी दर्द निवारक दवा लेने के बाद भी ठीक नहीं होता है।

संक्रमण:  यदि आप बहुत बीमार महसूस करते हैं या आपकी योनि से बदबूदार स्राव निकलता है।

एलर्जी की प्रतिक्रिया:  यदि आपके हाथ, चेहरे या गर्दन पर सूजन या लालिमा है जो एंटीहिस्टामाइन से ठीक नहीं होती है या यदि आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है (गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया)।

गर्भपात की गोली Cytotec कैसे प्राप्त करें?

Cytotec कहां से खरीदें?

Cytotec की उपलब्धता आपके स्थान पर निर्भर करती है।

Cytotec का उपयोग पेट के अल्सर के इलाज के लिए भी किया जाता है, इसलिए कभी-कभी यह बिना डॉक्टर के पर्चे के भी आसानी से मिल सकती है। अगर ऐसा है, तो Cytotec आमतौर पर आपके स्थानीय कैमिस्ट में पेट की दवाओं के सेक्शन में मिल सकती है। अगर वहां नहीं मिलती, तो संभव है कि इसके लिए डॉक्टर के पर्चे की ज़रूरत हो।

यह पुष्टि की गई है कि Cytotec निम्नलिखित देशों में आधिकारिक रूप से उपलब्ध है:

आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, अज़रबैजान, बहरीन, बेल्जियम, बेलीज़, बेनिन, बोलिविया, बुर्किना फासो, कंबोडिया, कैमरून, चीन, कोट डी'आईवोयर, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, डोमिनिकन रिपब्लिक, इक्वाडोर, एल साल्वाडोर, फिनलैंड, गैबॉन, जॉर्जिया, घाना, ग्रीस, ग्वाटेमाला, गिनी, गुयाना, आइसलैंड, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, केन्या, किर्गिस्तान, लेबनान, लिथुआनिया, लक्ज़मबर्ग, मेक्सिको, मोरक्को, म्यांमार, नीदरलैंड्स, नाइजीरिया, नॉर्वे, पेरू, पोलैंड, पुर्तगाल, सऊदी अरब, स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, थाईलैंड, टोगो, तुर्की, युगांडा, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स, उज्बेकिस्तान, और ज़ाम्बिया।

यह जानने के लिए कि Cytotec आपके देश में उपलब्ध है या नहीं, आप MedAb.org वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहाँ के सर्च फीचर की मदद से आप अपने क्षेत्र में उपलब्ध Cytotec या मिसोप्रोस्टोल ब्रांड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप हमारी गोलियों और ब्रांड के प्रकार पेज पर भी जाकर क्षेत्रीय स्तर पर गर्भपात की गोलियों की उपलब्धता की जानकारी पा सकते हैं।

आप हमारे सलाहकारों से भी संपर्क कर सकते हैं, और वे आपके निकट एक भरोसेमंद प्रदाता का पता लगाने में आपकी मदद करेंगे।

कीमत से जुड़ी बातें

Cytotec की कीमत काफी कम होती है, लेकिन यह आपके भौगोलिक स्थान पर निर्भर करती है। अलग-अलग देशों में गर्भपात से जुड़े अलग-अलग कानून होते हैं और इसका असर Cytotec की कीमत पर भी पड़ सकता है। ऐसे देशों में जहां गर्भपात पर कानूनी प्रतिबंध हैं, बिना डॉक्टर के पर्चे के Cytotec की कीमत अधिक हो सकती है।

कुछ संगठन हैं जो दान के बदले गोलियाँ भेजते हैं। आप Women on Web और Women Help Women जैसी वेबसाइटों पर जाकर Mifegyne या अन्य मिफेप्रिस्टोन ब्रांड की गोलियाँ प्राप्त करने से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऑनलाइन गोलियाँ खरीदना

कुछ जगहों पर, जहां यह कानूनी है, आप Cytotec ऑनलाइन खरीद सकते हैं। लेकिन सावधान रहें, कुछ वेबसाइट नकली गोलियाँ बेचती हैं जो शायद काम न करें या संभावित रूप से आपको नुकसान पहुँचा सकती हैं। इसलिए हमेशा किसी विश्वसनीय और प्रमाणित वेबसाइट से ही दवा खरीदें। गर्भपात की गोलियाँ खोजने के लिए हमारी सिफारिशों पर एक नज़र डालें।

अभी सहायता प्राप्त करें

ईमेल या चैट के ज़रिए हमारे सलाहकारों से संपर्क करें और वे आपके नज़दीक एक भरोसेमंद प्रदाता ढूँढ़ने में आपकी मदद कर सकेंगे।

काउंसलिंग शुरू करें।
User questioning herself, face resting on hand, question mark above her head representing common questions and answers about using Cytotec abortion pills.

Cytotec के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिफेप्रिस्टोन को मिसोप्रोस्टोल (Cytotec) का संयुक्त उपयोग करना गर्भावस्था के पहले 13 हफ्तों के अंदर बहुत प्रभावी होता है। यदि इसे सही तरीके से और निर्देशानुसार उपयोग किया जाए, तो यह 95% से अधिक मामलों में प्रभावी होता है। केवल मिसोप्रोस्टोल का उपयोग किया जाए और सभी आवश्यक निर्देशों का पालन किया जाए, तो यह लगभग 85–93% मामलों में प्रभावी होता है।

हमारे नवीनतम लेख देखें

गोलियों के साथ गर्भपात के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे लेख देखें।

संपर्क और सहायता

गर्भपात सहायता और परामर्श प्राप्त करें

हम सुरक्षित गर्भपात पर साक्ष्य-आधारित जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी निःशुल्क परामर्श सेवा सुरक्षित, गोपनीय, सुविधाजनक और निर्णय-मुक्त है। हम आपके संदेश का इंतज़ार कर रहे हैं!

इस जानकारी के पीछे स्रोत और चिकित्सा विशेषज्ञता

safe2choose टीम और कैराफेम के सहायक विशेषज्ञों द्वारा, WHO द्वारा 2022 गर्भपात देखभाल दिशानिर्देश, Ipas द्वारा जनन स्वास्थ्य में 2023 क्लिनिकल अपडेट और NAF द्वारा गर्भपात देखभाल के लिए 2024 क्लिनिकल नीति दिशानिर्देशों के आधार पर।

safe2choose को यौन और जनन स्वास्थ्य और अधिकार (SRHR) के क्षेत्र में अग्रणी विशेषज्ञों द्वारा गठित एक चिकित्सा सलाहकार बोर्ड द्वारा समर्थित किया जाता है।

carafem: सुविधाजनक और पेशेवर गर्भपात देखभाल और परिवार नियोजन प्रदान करता है ताकि लोग अपने बच्चों की संख्या और अंतर को नियंत्रित कर सकें।

Ipas: एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो सुरक्षित गर्भपात और गर्भनिरोधक देखभाल तक पहुंच बढ़ाने पर केंद्रित है।

WHO: विश्व स्वास्थ्य संगठन - एक विशेष संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है जो अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है।

NAF: नेशनल एबोरशन फेडरेशन -राष्ट्रीय गर्भपात महासंघ - संयुक्त राज्य अमेरिका में सुरक्षित, साक्ष्य-आधारित गर्भपात देखभाल और जनन अधिकारों का समर्थन करने वाला एक पेशेवर संघ है।