पाठ का आकार
safe2choose

हमें संपर्क करें

Three safe2choose counselors connected by colorful lines and icons. One gestures with hands on chest, another works on a laptop; a caring and tech-savvy vibe.

safe2choose में, हम सही जानकारी, खास देखभाल और प्रजनन संबंधी विकल्पों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चाहे आपको सलाह या संसाधनों की ज़रूरत हो, या आप हमारे साथ सहयोग करना चाहते हों, हमें एक सन्देश भेजें।

परामर्श सहायता प्राप्त करने के तरीके

गर्भपात परामर्श के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे परामर्श पृष्ठ पर जाएँ।

कृपया हमारी टीम से संपर्क करने से पहले हमारी नियम एवं शर्तें तथा गोपनीयता नीति पढ़ें।

हमारे साथ चैट करें

आप हमारे चैट के माध्यम से व्यक्तिगत सहायता प्राप्त कर सकते हैं। हमारे सलाहकार गोपनीय और बिना किसी आलोचना के आपके सवालों का जवाब दे सकते हैं।

*अगर आपको अपनी स्क्रीन के नीचे दाईं ओर चैट बॉक्स खोलने में परेशानी हो रही है, तो कृपया कोई दूसरा ब्राउज़र आज़माएँ (क्रोम, ओपेरा, मोज़िला, एक्सप्लोरर)।

हमारे सलाहकारों को ईमेल करें

क्या आप हमें लिखना चाहेंगे? info@safe2choose.org पर ईमेल करें और हमारे सलाहकार 24 घंटे के अंदर जवाब देंगे । हम आपकी गोपनीयता का पूरा सम्मान करते हैं और आपकी सारी बातचीत को गोपनीय रखेंगे।

हमारे बॉट से चैट करें

अगर आपको हमारे ऑफिस समय के बाहर मदद की ज़रूरत हो, तो घबराएँ नहीं! हमारा चैटबॉट आपके सवालों के जवाब देने, हमारी वेबसाइट पर उपयोगी जानकारी तक पहुँचने के लिए आपका मार्गदर्शन करने और ज़रूरत पड़ने पर आपको सलाहकार से जोड़ने के लिए 24/7 उपलब्ध है।

गर्भपात के लिए हमारे निर्देश

आप हमारी वेबसाइट पर अपने समय और सुविधा अनुसार गर्भपात से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। हम गोलियों से गर्भपात और वैक्यूम एस्पिरेशन दोनों के लिए स्पष्ट और आसान निर्देश प्रदान करते हैं। साथ ही, सुरक्षित गर्भपात कहां और कैसे प्राप्त करें, इस पर भी मार्गदर्शन देते हैं। हम आपके निर्णय का सम्मान करते हैं और हर कदम पर आपका साथ देने के लिए यहां हैं।

गोपनीयता से जुड़े किसी भी सवाल या चिंता के लिए हमसे संपर्क करें

यदि आपकी गोपनीयता या आपके व्यक्तिगत जानकारी के उपयोग को लेकर कोई सवाल, चिंता या विशेष अनुरोध है, तो कृपया हमसे संपर्क करें।

हमें privacy@safe2choose.org पर ईमेल करें। आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए, हम किसी भी अनुरोध को पूरा करने से पहले आपके खाते से जुड़े ईमेल पते के माध्यम से आपकी पहचान की पुष्टि करेंगे। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारी गोपनीयता नीति पढ़ें।

Illustration of a thoughtful safe2choose counselor in a pink sweater discussing online security. A speech bubble shows a padlock and shield, symbolizing privacy protection.

हमारे साथ साझेदारी करें

safe2choose से जुड़ें और गर्भपात प्रदाताओं के हमारे वैश्विक रेफरल नेटवर्क का हिस्सा बनें, जो सभी के लिए यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकारों की पहुंच को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

साझेदारी और रेफ़रल सहयोग के लिए, या हमारे गर्भपात सलाहकार प्रशिक्षण के बारे में जानकारी के लिए:

हमारी साझेदारी टीम से सीधे partnerships@safe2choose.org पर संपर्क करें।

प्रदाताओं के लिए हमारा साझेदारी पेज और ऑनलाइन गर्भपात प्रशिक्षण कोर्स देखें।

Five diverse hands stacked together, symbolizing unity and teamwork. The background is light blue with a wavy border, conveying collaboration and support.

ताज़ा अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करें

हम विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर आपका समर्थन करने के लिए मौजूद हैं। ताज़ा जानकारी, संसाधन और सहायता पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करें।

A woman with long hair holds a smartphone, wearing a floral top and jeans. Social media icons surround her, suggesting connectivity and engagement.