safe2choose द्वारा Ally | AI से चलने वाला 24/7 उपलब्ध निजी गर्भपात चैटबॉट
Ally, safe2choose का AI चैटबॉट, आपको गर्भपात की गोलियों के हर कदम में आसान और समझने वाली जानकारी देता है। Ally के ज़रिए आप ज़रूरत पड़ने पर एक सलाहकार से भी जुड़ सकते हैं।
Ally सहायता विकल्प
Ally आपकी किस तरह से सहायता कर सकता है?
6 भाषाओं में उपलब्ध
Ally, हमारा AI गर्भपात चैटबॉट, 24/7 और 6 भाषाओं में उपलब्ध है। यह आपको जब भी ज़रूरत हो, सही और समझदारी भरी जानकारी और आपके आम सवालों के जवाब देता है।
अगर आपके सवाल थोड़ा ज़्यादा जटिल हैं, या आप किसी से बात करना चाहते हैं, तो Ally आपको आपकी भाषा में एक सलाहकार से भी जोड़ सकता है।
आसान स्टेप और निर्देश
Ally आपको गर्भपात की गोलियों को सुरक्षित और सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए आसान और स्पष्ट निर्देश देगा, और हर स्टेप पर आपको क्या करना है इसकी भरोसेमंद जानकारी भी देगा।
जहाँ संभव हो, तो यह आपको स्थानीय संसाधनों से भी जोड़ता है।
Ally आपको भरोसेमंद स्थानीय सेवाओं और सहायता समूहों से जोड़कर आपकी मदद करता है। चाहे आपको चिकित्सकीय सलाह चाहिए या भावनात्मक सहारा, Ally आपकी जगह के अनुसार जानकारी देता है।
आपके साथ Ally: सुरक्षित गर्भपात चैटबॉट
Ally By Your Side, Ally का एक सहायक फ़ीचर है, जो safe2choose के सुरक्षित गर्भपात चैटबॉट का हिस्सा है। यह आपको गोलियों से गर्भपात की पूरी प्रक्रिया के दौरान हर कदम पर साथ और सहायता देने के लिए बनाया गया है।
जो लोग 13 हम्फ़्तों से पहले की गर्भावस्था में मिफ़ेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल, या केवल मिसोप्रोस्टोल का उपयोग कर रहे हैं, उनके लिए Ally समय पर रिमाइंडर, फ़ॉलो-अप संदेश और सही, निष्पक्ष मार्गदर्शन देता है।
Ally आपको 24/7 भरोसा, सुरक्षा से जुड़ी जानकारी और स्थानीय सहायता प्रदान करता है।
आप Ally पर भरोसा क्यों कर सकते हैं?
गोपनीय और सुरक्षित
हमारे लिए आपकी गोपनीयता महत्वपूर्ण है, और हम आपकी जानकारी का पूरा ध्यान रखते हैं। आपके संदेश हमारे सिस्टम में सुरक्षित रहते हैं, और हमारी गोपनीयता नीति के अनुसार उन्हें नियमित रूप से हटाया जाता है।
सबसे सुरक्षित अनुभव के लिए, हम सलाह देते हैं कि आप हमारी वेबसाइट या WhatsApp का उपयोग करें।
बिना जजमेंट के सहायता
Ally एक सहानुभूतिपूर्ण और बिना जजमेंट वाली जगह देता है, जहाँ आप बिना किसी दबाव या पक्षपात के मदद पा सकते हैं।
विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन
हमारा चैटबॉट प्रमुख चिकित्सकीय विशेषज्ञों के साथ मिलकर बनाया गया है, जो गोलियों से गर्भपात के बारे में भरोसेमंद और नई जानकारी प्रदान करता है।
हमेशा उपलब्ध
24/7 उपलब्ध, ताकि आपको गोलियों से गर्भपात की प्रक्रिया में आसान निर्देश और बाद की देखभाल की जानकारी मिल सके।
Ally के साथ सहायता पाएं
Ally ने 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित और भरोसेमंद गर्भपात संबंधी जानकारी प्राप्त करने में मदद की है।
दुनिया भर में हज़ारों लोगों का भरोसा
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
नहीं, Ally इंसान नहीं है। Ally एक AI चैटबॉट है, यानी एक कंप्यूटर प्रोग्राम जो इंसानों की तरह बातचीत करने के लिए बनाया गया है। आप Ally को सीधे फ़ोन नहीं कर सकते। लेकिन आप उससे मैसेज के ज़रिए बात कर सकते हैं, जैसे Facebook Messenger, WhatsApp (+18332212559), Instagram DM या पर।
गर्भपात पर सहायता
क्या आप Ally से बात करने के लिए तैयार हैं?
Ally 24/7 आपके लिए उपलब्ध है, और गोलियों से गर्भपात के बारे में सुरक्षित, गोपनीय और पेशेवर सहायता देता है।
