गर्भावस्था कैलकुलेटर
एक बार गर्भावस्था की पुष्टि हो जाए, तो गर्भपात से जुड़े किसी भी फैसले से पहले यह जानना जरूरी है कि गर्भ में कितने हफ्तों का समय हो चुका है।
हम इस पूरे सफर में आपके साथ हैं।
safe2choose पर हम आपको सही जानकारी और मदद देते हैं ताकि आप अपनी स्थिति के अनुसार सबसे अच्छा निर्णय ले सकें। हमारे संसाधन आपको जानकारी और आत्मविश्वास देने के लिए बनाए गए हैं, ताकि आप अपनी स्थिति के अनुसार सबसे अच्छा फैसला ले सकें।
पुष्टीकरण
गर्भावस्था और गर्भ के हफ़्तों की पुष्टि करना क्यों जरूरी है?
चाहे आप गर्भावस्था को जारी रखने का फैसला करें या समाप्त करने का, यह जानना बहुत ज़रूरी है कि आपकी गर्भावस्था कितनी आगे बढ़ चुकी है। इसके कुछ कारण ये हैं:
सही फैसले लेना
गर्भावस्था की पुष्टि करना और यह समझना कि आप कितने हफ्ते की गर्भवती हैं, आपको सही जानकारी के साथ निर्णय लेने में मदद करता है।
सुरक्षा और स्वास्थ्य
गर्भावस्था के अलग-अलग हफ्तों में गर्भपात के अलग-अलग तरीकों की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था के हफ्तों को जानना सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका चुनने में मदद करता है।
कानून और स्थानीय नियम
गर्भपात की सुविधा दुनिया भर में समान रूप से उपलब्ध नहीं है। कुछ देशों और क्षेत्रों में गर्भपात की अनुमति होती है, लेकिन यह गर्भावस्था के हफ़्तों पर निर्भर करता है। कुछ तरीके केवल कुछ हफ्तों तक ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक तैयारी
सटीक जानकारी होने से तनाव कम होता है और आप भावनात्मक रूप से अगली प्रक्रिया के लिए तैयार होते हैं।
गर्भावस्था टेस्ट
एक भरोसेमंद गर्भावस्था टेस्ट के साथ अपनी गर्भावस्था की पुष्टि करना महत्वपूर्ण है।
हालांकि, मासिक धर्म न आना गर्भावस्था का एक संकेत होता है, लेकिन अन्य कारण भी हो सकते हैं जिससे पीरियड लेट या मिस हो सकता है। इसलिए, गर्भावस्था कैलकुलेटर इस्तेमाल करने से पहले भरोसेमंद टेस्ट से गर्भावस्था की पुष्टि करें। घर पर किया गया गर्भावस्था टेस्ट या डॉक्टर के पास जाना सही जानकारी देगा।
अगर आपने भरोसेमंद टेस्ट से गर्भावस्था की पुष्टि नहीं की है और आप यह नहीं जानते कि गर्भावस्था को कितने हफ्ते हो गये हैं, तो आपको गर्भपात की गोलियों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
गर्भावस्था को कितने हफ्ते हो गये हैं ?
गर्भावस्था के हफ़्तों की गिनती कैसे करें
गर्भावस्था के हफ़्तों की गिनती करने के लिए अपने आख़िरी मासिक धर्म (पीरियड) के पहले दिन से हफ्ते और दिन गिनें। इसे उसी दिन से शुरू करना ज़रूरी है क्योंकि इससे यह अनुमान लगाने में मदद मिलती है कि अंडाणु कब निकला और निषेचित हुआ।
गर्भावस्था के हफ्ते जानने का सबसे अच्छा तरीका:
अपने आख़िरी मासिक धर्म की सही तारीख याद रखें।
अगर सही तारीख याद नहीं हो, तो करीब-करीब अनुमान लगाएं।
अगर महीना या तारीख याद नहीं हो, तो किसी और तरीके का सहारा लें।
कुछ सामान्य गलतियों से बचें; इनसे गर्भावस्था न गिनें:
जब पीरियड मिस हुआ उस दिन से गिनती करना।
संभोग (सेक्स) के दिन से गिनती करना।
वह दिन जब आपको लगता है गर्भ धारण हुआ हो।
गर्भावस्था कैलकुलेटर
अगर आपको गर्भावस्था के हफ़्तों की गिनती करने में सहायता की आवश्यकता है, तो हमारे गर्भावस्था कैलकुलेटर का उपयोग करें। अपने आख़िरी मासिक धर्म के पहले दिन की तारीख चुनें और शुरुआत करें।
गर्भावस्था कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करे
गर्भपात के विकल्प
गर्भावस्था के हफ़्तों के अनुसार गर्भपात के तरीके चुनना
गर्भपात करने के कई सुरक्षित तरीके होते हैं, जो आप अपनी गर्भावस्था के हफ्तों के अनुसार चुन सकते हैं। कभी-कभी, गर्भावस्था में एक ही समय पर अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपकी पसंद इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप कहाँ रहते हैं, कौन-कौन से संसाधन उपलब्ध हैं, और आपका डॉक्टर क्या सलाह देता हैं।
गर्भावस्था के हफ़्तों के अनुसार गर्भपात के तरीकों की जानकारी के लिए हमारा इन्फोग्राफिक देखें और डाउनलोड करें।
गर्भावस्था के हफ्तों के अनुसार गर्भपात के अलग-अलग तरीके मौजूद है :
मेडिकल गर्भपात
गोलियों से गर्भपात या मेडिकल गर्भपात 13 हफ्तों से कम की गर्भावस्था में घर पर सुरक्षित रूप से किया जा सकता है। लेकिन अगर गर्भावस्था 13 हफ्तों से ज़्यादा हो गई है, तो विशेष ध्यान और सावधानी की ज़रूरत होती है, और ऐसे मामलों में क्लिनिक या अस्पताल में गर्भपात करने की सलाह दी जाती है।
मैनुअल वैक्यूम एस्पिरेशन (MVA)
मैनुअल वैक्यूम एस्पिरेशन (MVA) गर्भाशय एस्पिरेशन की एक विधि है, जो आमतौर पर 14 हफ्तों तक की गर्भावस्था में किया जाता है। इसे एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता क्लिनिक या अस्पताल में करता है।
इलेक्ट्रिक वैक्यूम एस्पिरेशन (EVA)
इलेक्ट्रिक वैक्यूम एस्पिरेशन (EVA) गर्भाशय एस्पिरेशन की एक विधि है, जो आमतौर पर 15 हफ्तों तक की गर्भावस्था में किया जाता है। इसे एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता क्लिनिक या अस्पताल में करता है।
डायलेशन और इवैक्यूएशन (D&E)
डायलेशन और इवैक्यूएशन (D&E) विधि का उपयोग आमतौर पर 14 हफ्तों से ज़्यादा की गर्भावस्था में किया जाता है। यह प्रक्रिया एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता द्वारा क्लिनिक या अस्पताल में की जाती है।
इंडक्शन गर्भपात
इंडक्शन गर्भपात का उपयोग आमतौर पर तब किया जाता है जब गर्भावस्था 16 हफ्तों से अधिक हो जाती है। यह प्रक्रिया एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता द्वारा क्लिनिक या अस्पताल में की जाती है।
डाइलेशन और क्यूरेटेज (D&C)
डाइलेशन और क्यूरेटेज (D&C) एक पुरानी गर्भपात की विधि है जिसे ज्यादातर MVA, EVA और D&E जैसी सुरक्षित तकनीकों द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है (1)(5)। हालांकि यह अभी भी कुछ स्थानों पर किया जाता है, लेकिन सुरक्षित तरीकों की अत्यधिक सलाह दी जाती है।
गर्भावस्था कैलकुलेटर से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गर्भावस्था कैल्कुलेटर यह अनुमान लगाने में मदद कर सकता है कि आपकी गर्भावस्था कितने हफ्तों की है, लेकिन यह हमेशा बिल्कुल सटीक नहीं होता। यह कैलूलेटर सबसे अच्छा तब काम करता है जब आप इसमें सही जानकारी दर्ज करते हैं, जैसे कि आपके आखिरी मासिक धर्म का पहला दिन। लेकिन अगर आपके मासिक धर्म अनियमित हैं या आपको उन तारीखों की सही जानकारी नहीं है, तो इसके परिणाम कम भरोसेमंद भी हो सकते हैं। फिर भी, इसके माध्यम से मिली जानकारी आपको आपकी गर्भावस्था के हफ़्तों का एक सामान्य अनुमान तो दे ही सकती है। इससे आपको गर्भपात के उचित विकल्पों का चयन करने के बारे में मार्गदर्शन और मदद मिल सकती है। अगर आप अपने गर्भ के बारे में सही जानकारी नहीं ले पा रहीं हैं तो इसका पता लगाने के लिए दूसरे तरीकों पर भी विचार किया जा सकता है। सहायता के लिए हमसे संपर्क करें।
नवीनतम समाचार और ब्लॉग लेख
safe2choose के साथ सूचित रहें
safe2choose के साथ नवीनतम घटनाक्रम, समाचार और जानकारी से अपडेट रहें। यौन स्वास्थ्य में प्रगति से लेकर हमारे समुदाय की महत्वपूर्ण घोषणाओं और कहानियों तक, हमारा लेख पृष्ठ आपको सबसे वर्तमान जानकारी से सूचित और व्यस्त रखेगा।
हमें संपर्क करें ।
सहायता मांगने में कोई हर्ज नहीं है।
अगर आपको जो जानकारी चाहिए वह यहाँ नहीं मिली या आपको और मदद की ज़रूरत है, तो कृपया हमारे परामर्श पेज और उपलब्ध माध्यमों से हमसे संपर्क करें। हम आपकी गर्भावस्था, गर्भपात के विकल्पों, या गर्भपात के बाद की देखभाल से जुड़े सवालों में आपकी सहायता कर सकते हैं — हमें संपर्क करें!
safe2choose टीम और कैराफेम के सहायक विशेषज्ञों द्वारा, WHO द्वारा 2022 गर्भपात देखभाल दिशानिर्देश, Ipas द्वारा जनन स्वास्थ्य में 2023 क्लिनिकल अपडेट और ANF द्वारा गर्भपात देखभाल के लिए 2024 क्लिनिकल नीति दिशानिर्देशों के आधार पर।
safe2choose को यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकार (SRHR) के क्षेत्र में अग्रणी विशेषज्ञों द्वारा गठित एक मेडिकल सलाहकार बोर्ड द्वारा समर्थित किया जाता है।
कैराफेम सुविधाजनक और पेशेवर गर्भपात देखभाल और परिवार नियोजन प्रदान करता है ताकि लोग अपने बच्चों की संख्या और रिक्ति को नियंत्रित कर सकें।
Ipas एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो सुरक्षित गर्भपात और गर्भनिरोधक देखभाल तक पहुंच बढ़ाने पर केंद्रित है।
WHO - विश्व स्वास्थ्य संगठन - एक विशेष संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है जो अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है।
NAF - नेशनल एबॉर्शन फेडरेशन - संयुक्त राज्य अमेरिका में एक पेशेवर संघ है जो सुरक्षित, साक्ष्य-आधारित गर्भपात का समर्थन करता है
[1] "Abortion care guideline." World Health Organization, 2022, srhr.org/abortioncare/. Accessed November 2024.
[2] Wainwright, M., Colvin, C.J., Swartz, A. & Leon, N. "Self-management of medical abortion: a qualitative evidence synthesis." Taylor & Francis, 2016, www.tandfonline.com/doi/pdf/10.1016/j.rhm.2016.06.008?needAccess=true Accessed November 2024.
[3] "Tests Used to Confirm Pregnancy." Healthline, 2017, www.healthline.com/health/pregnancy/tests . Accessed November 2024.
[4] Stuart, A. "Pregnancy Tests." WebMD, 2023, www.webmd.com/baby/guide/pregnancy-tests#1 Accessed November 2024.
[5] Jackson, E. "Clinical Updates in Reproductive Health." Ipas, 2023, www.ipas.org/wp-content/uploads/2023/09/Ipas-Clinical-Updates-in-Reproductive-Health-CURHE23b.pdf Accessed November 2024.
[6] "How to Confirm a Pregnancy." Find My Method, findmymethod.org/am-i-pregnant/how-to-confirm-a-pregnancy Accessed November 2024.
[7] "Pregnancy." Planned Parenthood, www.plannedparenthood.org/learn/pregnancy Accessed November 2024.
