पाठ का आकार
safe2choose

चिकित्सीय गर्भपात के लिए अनवांटिड किट पर संपूर्ण मार्गदर्शिका

Unwanted-Kit abortion pills info: use, dosage, price, and where to buy in India

अनवांटिड -किट भारत में सबसे लोकप्रिय गर्भपात टैबलेट ब्रांडों में से एक है। यह दो गर्भपात गोलियों के सेट में आता है - मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल। इस गाइड में, हम अनवांटिड -किट के काम करने का तरीका, इसकी कीमत, खुराक की जानकारी और इसे कहां से प्राप्त किया जा सकता है, इन सभी ज़रूरी जानकारियों को प्रदान करते हैं।

चिकित्सीय गर्भपात और अनवांटिड-किट का परिचय

अनवांटिड -किट, जिसे अक्सर "अनवांटिड प्रेग्नेंसी किट" कहा जाता है, गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक सुरक्षित और प्रभावी दवा है। इस किट में मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल दोनों शामिल होते हैं, जो मिलकर लगभग 95% तक की सफलता दर के साथ 13 हफ्तों तक की गर्भावस्था का गर्भपात कराने में मदद करते हैं। इसे मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड द्वारा बनाया जाता है।

अनवांटिड-किट का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है क्योंकि यह सुरक्षित, गैर-आक्रामक है, और घर पर एक निजी तरीके से, स्व-प्रबंधित गर्भपात करने में मदद करता हैं।

अनवांटिड-किट कैसे काम करता है

अनवांटिड-किट दो गर्भपात की गोलियों, मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल का मिश्रण है, जिसका उपयोग प्रभावी रूप से गर्भावस्था समाप्त करने के लिए किया जाता है। यहाँ बताया गया है कि प्रत्येक गर्भपात की गोली कैसे काम करती है:

A colorful medication box of a kit with a label reading: mifepristone + misoprostol. Outside the box, there are four Misoprostol hexagonal pills and one Mifepristone round pill. A glass of water is on the left side of the medication box.

मिफेप्रिस्टोन अनवांटिड-किट में पहली दवा है। यह प्रोजेस्टेरोन नामक प्राकृतिक हार्मोन के असर को रोकती है, जो गर्भावस्था को बनाए रखने के लिए ज़रूरी होता है। इससे गर्भ का विकास रुक जाता है। यह गर्भाशय ग्रीवा को नरम और चौड़ा होने में भी मदद करता है। आमतौर पर यह दवा 24 से 48 घंटों के भीतर असर दिखाना शुरू कर देती है।

मिसोप्रोस्टोल अनवांटिड-किट में दूसरी दवा है। यह गर्भाशय ग्रीवा को नरम और चौड़ा करता है। यह गर्भाशय में संकुचन पैदा करता है, जिससे ऐंठन और रक्तस्राव शुरू होता है। ये लक्षण दवा लेने के लगभग 30 मिनट बाद शुरू हो सकते हैं, लेकिन कभी-कभी 24 घंटे तक भी लग सकते हैं। इन प्रभावों की मदद से गर्भपात की प्रक्रिया पूरी होती है और गर्भ का ऊतक बाहर निकलता है।

अनवांटिड किट की खुराक क्या है?

अनवांटिड-किट में शामिल हैं:

  • 200 मिलीग्राम (mg) की 1 मिफेप्रिस्टोन गोली, और
  • 200 माईक्रोग्राम (mcg) की 4 मिसोप्रोस्टोल गोलियाँ, कुल 800 माईक्रोग्राम (mcg)।

अनुशंसित खुराक गर्भावस्था के हफ़्तों पर निर्भर करती है:

9 सप्ताह से कम की गर्भावस्था के लिए, आपको चाहिए:

  • 200 मिलीग्राम (mg) की 1 मिफेप्रिस्टोन गोली, और
  • 200 माईक्रोग्राम (mcg) की 4 मिसोप्रोस्टोल गोलियाँ।

यह आमतौर पर पूर्ण और सुरक्षित गर्भपात के लिए पर्याप्त है।

9-13 सप्ताह के बीच की गर्भावस्था के लिए:

  • 200 मिलीग्राम (mg) की 1 मिफेप्रिस्टोन गोली, और
  • 200 माइक्रोग्राम (mcg) की 8 मिसोप्रोस्टोल गोलियाँ, जो 4-4 की दो खुराकों में ली जाती हैं।

यदि आपके पास 8 मिसोप्रोस्टोल गोलियाँ उपलब्ध नहीं हैं, तो कृपया हमारे सलाहकारों से मार्गदर्शन लें।

अनवांटिड-किट कैसी दिखती हैं?

  • अनवांटिड-किट का पैक आमतौर पर सफेद रंग का होता है।
  • मिफेप्रिस्टोन गोली (200 मिलीग्राम) हल्के पीले रंग की और बेलनाकार होती है।
  • 4 मिसोप्रोस्टोल गोलियां (प्रत्येक 200 माइक्रोग्राम) छोटी, सफेद औरअंडाकार होती हैं।

अनवांटिड किट इस्तेमाल करने का तरीका

अनवांटिड-किट में 1 मिफेप्रिस्टोन गोली और 4 मिसोप्रोस्टोल गोलियाँ शामिल हैं। अगर आप 13 सप्ताह से कम गर्भवती हैं तो सुरक्षित गर्भपात के लिए इनका इस्तेमाल कैसे करें, यहाँ बताया गया है:

सफल गर्भपात के लिए मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल के उपयोग पर विस्तृत दिशानिर्देश डाउनलोड करें

पहला स्टेप:

A mifepristone pill with a plus symbol and a glass of water.
  • — 1 मिफेप्रिस्टोन की गोली को पानी के साथ निगल लें।
  • — 24-48 घंटे तक इंतज़ार करें।

दूसरा स्टेप:

Illustrated open mouth showing how to put four misoprostol tablets sublingually, followed by an arrow marking 30 minutes with a plus sign, and a glass of water to the right.
  • — अपनी जीभ के नीचे 4 मिसोप्रोस्टोल की गोलियाँ रखें और उन्हें 30 मिनट तक वहीं रहने दें।
  • — 30 मिनट के बाद, आप थोड़ा पानी पी सकते हैं और जो गोलियां मुँह में बची हैं उन्हें निगल सकते हैं।

सुझाव: दर्द और दुष्प्रभावों से राहत पाने के लिए मिसोप्रोस्टोल का उपयोग करने से 30 मिनट पहले दर्द निवारक दवा लें।

यदि आप 9-13 सप्ताह की गर्भवती हैं:

पहली खुराक के 4 घंटे बाद, उसी तरह से 4 मिसोप्रोस्टोल गोलियों की दूसरी खुराक लें।

यदि आप 9 सप्ताह से कम गर्भवती हैं:

  • आमतौर पर दूसरी खुराक की ज़रूरत नहीं होती है।
  • यदि आपको 24 घंटों के भीतर अपने सामान्य मासिक धर्म से ज़्यादा रक्तस्राव नहीं हो रहा है, तो 4 मिसोप्रोस्टोल गोलियों की एक और खुराक लें।

सफल गर्भपात के लिए मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल के उपयोग पर विस्तृत दिशानिर्देश डाउनलोड करें

Illustration of a person with pink hair shivering, wrapped in a blue blanket, looking unwell. The word "Chills" is displayed below.
Person with pink hair looks nauseous, holding mouth and stomach, side effect of misoprostol, teal background. Background is teal with text "Nausea".
Illustration of a person with a headache, hand on forehead, wavy lines above. Blue background, pink top. Word "Headache" below.

संभावित दुष्प्रभाव और उनका प्रबंधन

A small illustration of a mifepristone pill to represent possible side effects after taking mifepristone.

मिफेप्रिस्टोन लेने के बाद:

- कुछ लोगों को मतली, उल्टी या हल्का रक्तस्राव हो सकता है, लेकिन ज़्यादातर लोगों को कोई दुष्प्रभाव अनुभव नहीं होता है।

A small illustration of a misoprostol pill to represent possible side effects after taking the medication.

मिसोप्रोस्टोल लेने के बाद:

- मिसोप्रोस्टोल का उपयोग करते समय ऐंठन और रक्तस्राव सामान्य दुष्प्रभाव हैं जो दर्शाते हैं कि दवा काम कर रही है। रक्तस्राव सामान्य मासिक धर्म से अधिक हो सकता है और कई दिनों तक रह सकता है, जो आपके अगले मासिक धर्म तक जारी रह सकता है।

- अन्य संभावित दुष्प्रभावों में बुखार, दस्त, मतली, उल्टी, सिरदर्द, चक्कर आना और ठंड लगना शामिल हैं। ये दुष्प्रभाव 24 घंटे में ठीक हो जाएंगे।

Illustration of two soaked pads in pink and purple on light pink background, showing a warning sign of excessive post-abortion bleeding.
Illustration of a thermometer indicating a fever after using misoprostol
Gray hand making a bird-shaped shadow puppet, symbolizing allergic reactions like swelling, itchiness, or breathing difficulty.

सुरक्षा चेतावनियाँ और सावधानियाँ

गोलियों से गर्भपात के बाद जटिलताएँ का खतरा आम तौर पे कम है लेकिन अगर इनमें से कोई एक भी लक्षण का अनुभव होता है, तो इसे चेतावनी का संकेत माना जाता है और आपको तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

रक्तस्राव:  यदि आपके 1 घंटे या उससे कम समय में दो या दो से अधिक पैड (पूरी तरह से आगे से पीछे, ऊपर-नीचे) भर जाते हैं और यह लगातार 2 घंटे या उससे अधिक समय तक रहता है।

बुखार:  यदि आपको 100.4°F (38°C) या उससे अधिक बुखार है जो मिसोप्रोस्टोल की आखरी गोलियां लेने के 24 घंटे बाद हो जाये और जो आइबूप्रोफेन लेने के बाद भी कम न हो।

दर्द:  यदि आपको पेट में बहुत तेज दर्द होता है जो आइबूप्रोफेन जैसी दर्द निवारक दवा लेने के बाद भी ठीक नहीं होता है।

संक्रमण:  यदि आप बहुत बीमार महसूस करते हैं या आपकी योनि से बदबूदार स्राव निकलता है।

एलर्जी की प्रतिक्रिया:  यदि आपके हाथ, चेहरे या गर्दन पर सूजन या लालिमा है जो एंटीहिस्टामाइन से ठीक नहीं होती है या यदि आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है (गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया)।

गर्भपात की गोलियाँ का कॉम्बीपैक कैसे प्राप्त करें – अनवांटिड-किट

अनवांटिड-किट कहां से खरीदें

अनवांटिड-किट गर्भपात की गोलियों की उपलब्धता आपके भौगोलिक स्थान पर निर्भर करती है। अधिकतर मामलों में फार्मेसी से इसे लेने के लिए डॉक्टर की पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) ज़रूरी होती है। नकली दवाओं या धोखाधड़ी से बचें और केवल विश्वसनीय और प्रमाणित स्रोतों से ही दवा खरीदें।

कीमत से जुड़ी बातें

अनवांटिड-किट के 1 पैक अनवांटेड-किट की कीमत आमतौर पर काफी कम होती है, लेकिन यह आपके भौगोलिक स्थान पर निर्भर करती है। अलग-अलग देशों में गर्भपात से जुड़े अलग-अलग कानून होते हैं और इसका असर किट की कीमत पर भी पड़ सकता है। भारत में, अनवांटिड-किट की कीमत लगभग 3 ₹386 से ₹400 के बीच है।

ऑनलाइन गोलियाँ खरीदना

कुछ जगहों पर, जहां यह कानूनी है, आप अनवांटिड-किट ऑनलाइन खरीद सकते हैं। लेकिन सावधान रहें, कुछ वेबसाइट नकली गोलियाँ बेचती हैं जो शायद काम न करें या संभावित रूप से आपको नुकसान पहुँचा सकती हैं। इसलिए हमेशा किसी विश्वसनीय और प्रमाणित वेबसाइट से ही दवा खरीदें। गर्भपात की गोलियाँ खोजने के बारे में हमारी सिफारिशों पर एक नज़र डालें।

अभी सहायता प्राप्त करें

ईमेल या चैट के ज़रिए हमारे सलाहकारों से संपर्क करें और वे आपके नज़दीक एक भरोसेमंद प्रदाता ढूँढ़ने में आपकी मदद कर सकेंगे।
Common questions and answers about using the Unwanted Kit abortion pills

अनवांटिड-किट के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल का संयुक्त उपयोग गर्भावस्था के पहले 13 हफ्तों के भीतर किए जाने पर अत्यधिक प्रभावी साबित हुआ है। यदि इन दवाओं का सही तरीके से और निर्देशों के अनुसार उपयोग किया जाए, तो इनकी प्रभावशीलता 95% से अधिक होती है।

ब्लॉग

हमारे नवीनतम लेख देखें

गोलियों के साथ गर्भपात के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे लेख देखें।

संपर्क और सहायता

गर्भपात सहायता और परामर्श प्राप्त करें

हम सुरक्षित गर्भपात पर साक्ष्य-आधारित जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी निःशुल्क परामर्श सेवा सुरक्षित, गोपनीय, सुविधाजनक और निर्णय-मुक्त है। हम आपके संदेश का इंतज़ार कर रहे हैं!

Illustration of a woman with dark hair, peach top, gold hoop earrings, waving gently with a pink abstract background symbolizing safe, private abortion counseling.

इस जानकारी के पीछे स्रोत और चिकित्सा विशेषज्ञता

safe2choose टीम और कैराफेम के सहायक विशेषज्ञों द्वारा, WHO द्वारा 2022 गर्भपात देखभाल दिशानिर्देश, Ipas द्वारा जनन स्वास्थ्य में 2023 क्लिनिकल अपडेट और NAF द्वारा गर्भपात देखभाल के लिए 2024 क्लिनिकल नीति दिशानिर्देशों के आधार पर।

safe2choose को यौन और जनन स्वास्थ्य और अधिकार (SRHR) के क्षेत्र में अग्रणी विशेषज्ञों द्वारा गठित एक चिकित्सा सलाहकार बोर्ड द्वारा समर्थित किया जाता है।

carafem सुविधाजनक और पेशेवर गर्भपात देखभाल और परिवार नियोजन प्रदान करता है ताकि लोग अपने बच्चों की संख्या और अंतराल को नियंत्रित कर सकें।

Ipas एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो सुरक्षित गर्भपात और गर्भनिरोधक देखभाल तक पहुँच बढ़ाने पर केंद्रित है।

WHO - विश्व स्वास्थ्य संगठन - अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार एक विशेष संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है।

NAF - नेशनल एबॉर्शन फेडरेशन - यूएसए में एक पेशेवर संघ है जो सुरक्षित, साक्ष्य-आधारित गर्भपात देखभाल और प्रजनन अधिकारों का समर्थन करता है।

[1] "Abortion care guideline." World Health Organization, 2022, srhr.org/abortioncare/

[2] Jackson, E. "Clinical Updates in Reproductive Health." Ipas, 2023, www.ipas.org/wp-content/uploads/2023/09/Ipas-Clinical-Updates-in-Reproductive-Health-CURHE23b.pdf

[3] "Clinical Policy Guidelines." National Abortion Federation, 2024, prochoice.org/providers/quality-standards/

[4] Kanwar, B. S., & Kanodia, L. "Unwanted Kit Tablet." 1mg, 2020, www.1mg.com/drugs/unwanted-kit-tablet-267798 Accessed May 2025.

[5] Platais, I., et al. "Prospective study of home use of mifepristone and misoprostol for medical abortion up to 10 weeks of pregnancy in Kazakhstan." International journal of gynaecology and obstetrics: the official organ of the International Federation of Gynaecology and Obstetrics, 2016;134(3): 268–271, www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/?term=Prospective+study+of+home+use+of+mifepristone+and+misoprostol+for+medical+abortion+up+to+10+weeks+of+pregnancy+in+Kazakhstan Accessed May 2025.

[6] Jani, P. S. "Use of MTP kit (Mifepristone and Misoprostol combination pack) for 1st trimester MTP (up to 63 days) at GMERS Dharpur, Patan, Gujarat, India." International Journal of Reproduction, Contraception, Obstetrics and Gynecology, 2018;7(9): 3615, doi.org/10.18203/2320-1770.ijrcog20183763 Accessed May 2025.

[7] Raymond, E. G., Harrison, M. S., & Weaver, M. A. "Efficacy of Misoprostol Alone for First-Trimester Medical Abortion: A Systematic Review." Gynuity Health Projects, 2019, gynuity.org/resources/efficacy-of-misoprostol-alone-for-first-trimester-medical-abortion-a-systematic-review Accessed May 2025.